Monday, March 16, 2026
Home Breaking कोरबा में पारिवारिक विवाद का अनोखा मामला, मोबाइल खोने पर बड़े भाई...

कोरबा में पारिवारिक विवाद का अनोखा मामला, मोबाइल खोने पर बड़े भाई ने छोटे भाई को मारा, अस्पताल में इलाज जारी…

102

The Duniyadari: कोरबा- कोरबा में एक मोबाइल फोन को लेकर दो सगे भाइयों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि बड़े भाई ने छोटे भाई को अस्पताल पहुंचा दिया। मोबाइल फोन चोरी होने की बात पर बड़े भाई ने छोटे भाई को बुरी तरह पीट-पीटकर घायल कर दिया। घायल छोटे भाई को जिला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।

यह घटना मानिकपुर चौकी क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार, यहां एसईसीएल डाकघर के पास रहने वाले मुकेश कुमार यादव ने अपने बड़े भाई राजेश कुमार का मोबाइल फोन लेकर अपने साथ दोस्तों के साथ घुमने ले गया था। लौटने पर उसने देखा कि मोबाइल चोरी हो गया है।

जब वह घर पहुंचा तो राजेश ने मुकेश से मोबाइल फोन मांगा। इस पर मुकेश ने बड़े भाई को मोबाइल फोन चोरी हो जाने की जानकारी दी। मोबाइल फोन चोरी होने की जानकारी पर राजेश गुस्से में आगबबूला हो गया और मारपीट शुरू कर दी। राजेश ने मुकेश को लात-घूंसों से इतनी बुरी तरह पीटा कि वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घर के अन्य सदस्यों ने जब झगड़े की आवाज सुनी तो तुरंत मौके पर पहुंचे और किसी तरह दोनों भाइयों को अलग किया। उन्होंने मुकेश को बचाकर एक कमरे में ले गए। लेकिन इसके बावजूद भी दोनों के बीच विवाद शांत नहीं हुआ।