Tuesday, March 31, 2026
Home Breaking कोरबा में हाथियों का आतंक: पिकनिक स्पॉट पर 50 हाथियों का दल...

कोरबा में हाथियों का आतंक: पिकनिक स्पॉट पर 50 हाथियों का दल देखा गया

127

The Duniyadari: कोरबा जिले के कटघोरा वनमंडल में 50 हाथियों का दल एक साथ देखा गया है। इस झुंड में दंतैल हाथी और बेबी एलिफेंट भी शामिल हैं। वर्तमान में हाथियों का लोकेशन झोलाघाट परिक्षेत्र में है। झोलाघाट पिकनिक स्पॉट है। यहां पहुंचे पर्यटकों ने हाथियों की मस्ती का वीडियो बना लिया।

12 अगस्त की शाम लोग पिकनिक मनाने आए थे। इस दौरान हाथी चिंघाड़ते और बेबी एलिफेंट दौड़ लगाते हुए खेलते नजर आए। इतनी बड़ी संख्या में हाथियों की मौजूदगी के बाद निगरानी बढ़ा दी गई है। 3 दिन पहले इसी दल ने बाझीबन क्षेत्र में करीब 30 किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचाया था।

इसके अलावा कोरबा वनमंडल के कुडमुरा और पसरखेत वन परिक्षेत्र में 30 हाथियों की मौजूदगी है। जानकारी के मुताबिक जिले में हाथियों से करीब 200 गांव प्रभावित है। 2 दिन पहले हाथियों ने बाझीबन क्षेत्र में जमकर उत्पात मचाया था।

ग्रामीणों के अनुसार, देर रात हाथियों की चिंघाड़ सुनकर वे डर गए थे। एक साथ इतने हाथियों को देखकर उनके हाथ-पांव कांपने लगे थे। रात भर सभी परिवार घरों में डरे हुए थे। उन्हें चिंता थी कि कहीं हाथी गांव की तरफ न आ जाएं।