Wednesday, October 21, 2026
Home Breaking स्कूल में पढ़ने वाली छात्रा की हार्ट अटैक से मौत,इस खबर के...

स्कूल में पढ़ने वाली छात्रा की हार्ट अटैक से मौत,इस खबर के बाद स्कूल में शिक्षक छात्र शोक में डूब गए

324
Oplus_16908288

The Duniyadari: रायपुर- राजातालाब स्थित आत्मानंद पुजारी स्कूल की एक छात्रा की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि 12 वी क्लास की छात्रा की मौत हार्ट अटैक से हुई। मौत स्कूल में नहीं हॉस्पिटल में हुई है। छात्रा आज स्कूल नहीं आई थी। इस खबर के बाद स्कूल में शिक्षक छात्र शोक में डूब गए।

बीते दिनों के आंकड़ों पर नजर डालें तो पता चलता है कि भारत में हार्ट अटैक से मौत मामले लगातार बढ़ रहे हैं। बहुत से लोग हार्ट अटैक के लक्षणों को समझने में कंफ्यूज होते हैं और कुछ लक्षणों को इग्नोर करना जान के लिए भारी पड़ जाता है।

आजकल हार्ट अटैक से मौत के मामलों में 20 से कम उम्र के बच्चे भी शामिल हैं। इस समस्या के बढ़ने का एक कारण ये भी हैं कि कम उम्र में ही लोग डायबिटीज, हृदय रोग और मेटाबॉलिज्म से जुड़ी कई तरह की बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं।