Sunday, November 15, 2026
Home धरमजयगढ़ खराब मौसम के चलते नितिन नवीन का दौरा रद्द, पटना रवाना हुए...

खराब मौसम के चलते नितिन नवीन का दौरा रद्द, पटना रवाना हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष

5

The Duniyadari: धरमजयगढ़ में जनजातीय गौरव दिवस की तैयारियां पूरी, CM विष्णुदेव साय समेत कई बड़े नेता पहुंचे रायगढ़

रायगढ़। धरमजयगढ़ में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस समारोह से पहले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के दौरे को लेकर बड़ा बदलाव हुआ है। मौसम खराब होने और कम दृश्यता के कारण उनके चार्टर विमान को रायगढ़ एयरपोर्ट पर उतरने की अनुमति नहीं मिल सकी। इसके बाद उनका छत्तीसगढ़ दौरा रद्द कर दिया गया और वे सीधे पटना के लिए रवाना हो गए। स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की है।

इधर, धरमजयगढ़ के दशहरा मैदान में आयोजन को लेकर व्यापक इंतजाम किए गए हैं। समारोह में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव और मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े रायगढ़ पहुंच चुके हैं। वहीं प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी सहित पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं के भी कार्यक्रम में शामिल होने की तैयारी है।

नितिन नवीन के कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाने के बावजूद जनजातीय गौरव दिवस समारोह निर्धारित आयोजन के अनुसार आयोजित किया जाएगा।