कोरबा में 1 फरवरी को बच्चों के लिए आयुर्वेदिक इम्यूनाइजेशन कार्यक्रम, स्वर्ण बिंदु प्राशन संस्कार का आयोजन

20

The Duniyadari : कोरबा। “चलो आयुर्वेद की ओर” मिशन के तहत लायंस क्लब कोरबा एवरेस्ट, पतंजलि चिकित्सालय एवं श्री शिव औषधालय के संयुक्त तत्वाधान में बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के उद्देश्य से विशेष स्वास्थ्य कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। “बच्चे रहे स्वस्थ” योजना के अंतर्गत यह आयोजन 1 फरवरी 2026, रविवार को अति शुभ रवि पुष्य नक्षत्र में किया जाएगा।

कार्यक्रम के दौरान नाड़ीवैद्य डॉ. नागेंद्र नारायण शर्मा द्वारा आयुर्वेदिक इम्यूनाइजेशन कार्यक्रम के तहत स्वर्ण बिंदु प्राशन संस्कार कराया जाएगा। यह आयोजन पतंजलि चिकित्सालय एवं श्री शिव औषधालय, दुकान क्रमांक 10-11, महानदी कॉम्प्लेक्स, निहारिका रोड, कोरबा में संपन्न होगा।

इस अवसर पर जन्म से लेकर 18 वर्ष तक के बच्चों को स्वर्ण बिंदु प्राशन ड्रॉप्स पिलाकर आयुर्वेद पद्धति से टीकाकरण किया जाएगा। साथ ही बच्चों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा और उनके शारीरिक व मानसिक विकास के लिए अभिभावकों को आयु के अनुसार आहार-विहार की जानकारी दी जाएगी। बच्चों और अभिभावकों के लिए उपयोगी योग एवं प्राणायाम का निःशुल्क प्रशिक्षण भी कार्यक्रम का हिस्सा रहेगा।

आयोजकों ने अभिभावकों से अपील की है कि वे पूर्व पंजीकरण के लिए मोबाइल नंबर 9826111738 पर संपर्क कर निर्धारित समय प्राप्त करें, जिससे बच्चों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और अनावश्यक प्रतीक्षा से बचा जा सके।