Sunday, March 15, 2026
Home कोरबा कोरबा : BJP के लखपति लखन देशी.. तो करोड़पति कांग्रेसी मंत्री जयसिंह...

कोरबा : BJP के लखपति लखन देशी.. तो करोड़पति कांग्रेसी मंत्री जयसिंह ब्रिटिश रिवाल्वर के शौकीन..

247

0 नामांकन दाखिल करने के साथ प्रत्याशियों ने प्रस्तुत किया संपत्ति का ब्योरा

कोरबा। विधानसभा कोरबा सीट पर जीत की उम्मीद लिए चुनाव मैदान में कूद पड़े भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशियों ने आखिर अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। इसके साथ ही उन्होंने अपनी संपत्तियों का ब्योरा देते हुए शपथपत्र भी प्रस्तुत किया है।फिर चाहे इसे सेल्फडिफेंस कहें या हथियारों का शौक, कोरबा के दोनों ही उम्मीदवार दो दो बंदूकों से लैस हैं। भाजपा के लखपति प्रत्याशी लखनलाल देवांगन के पास जहां देशी रिवाल्वर है तो कांग्रेस के करोड़पति मंत्री जयसिंह अग्रवाल ब्रिटिश रिवाल्वर रखते हैं। इसके अलावा दोनों के पास 12 बोर की एक एक बंदूक भी है।

नाम निर्देशन पत्र दाखिल करने के साथ ही बीजेपी और कांग्रेस के बीच कोरबा विधानसभा की सीट पर कब्जे की जंग का बिगुल बज चुका है। कोरबा नगर निगम के पूर्व मेयर लखनलाल देवांगन और कोरबा शहर विधायक के साथ मौजूदा मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने आमने सामने की लड़ाई में मोर्चा संभाल लिया है। दोनों के पास मौजूद प्रॉपर्टी की बात करें तो बंदूकों के अलावा दोनों के पास ही सपत्नीक सोने चांदी और चल अचल संपत्ति भी बेशुमार है। भले ही संपत्ति के मामले में लखन लाल मंत्री जयसिंह से पीछे हैं, पर शिक्षा दीक्षा की बात करें, तो बिल्कुल बराबरी नजर आती है। दोनों ही उम्मीदवार कॉलेज में प्रथम वर्ष की पढ़ाई पूरी कर रखी है।

 

मंत्री की संपत्ति हो रही कम

शपथ पत्र के अनुसार पिछले कुछ सालों में कांग्रेस प्रत्याशी जयसिंह अग्रवाल की संपत्ति लगातार कम हो रही है। पूर्व महापौर व उनकी पत्नी श्रीमती रेणु अग्रवाल की आमदनी भी घटते क्रम में है। चुनाव के लिए दाखिल श्री अग्रवाल के नाम निर्देशन पत्र में उन्होंने वर्ष 2022-23 में उनके द्वारा 4 लाख 58 हजार 380 रुपए का आयकर रिटर्न जमा होना बताया है। साल 2018-19 में उनकी आमदनी 9 लाख 20 हजार 910 रुपए थी। इसी तरह उनकी पत्नी की जानकारी में भी से बीते 5 साल में 3 लाख 67 हजार से घटकर 2 लाख 29 हजार ही रह गया।

स्वयं पौने 6 करोड़, सपत्नीक 8.14 करोड़ के मालिक हैं मंत्री

 

मंत्री जयसिंह के पास 5 करोड़ 76 लाख 67 हजार 800 रुपए की संपत्ति मौजूद है। इनमें 2 लाख से अधिक के 36 ग्राम के सोन है, वैलबे और स्कॉट 0.32 बोर रिवाल्वर व 12 बोर की एक बंदूक है। जयसिंह के पास नगद 3 लाख 54 हजार 831 रुपए तो रेणु अग्रवाल के पास 8 लाख 88 हजार 187 रुपए नगद रुपए है। वहीं के बैंक खाते में 35 लाख 90 हजार रुपए जमा हैं। संलग्न रिकार्ड के अनुसार कांग्रेस प्रत्याशी जयसिंह अग्रवाल और उनकी धर्मपत्नी 8 करोड़ 14 लाख रुपए से अधिक के चल-अचल संपत्ति के मालिक हैं।

Affidavit-1698410507

आधा करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं लखन व धर्मपत्नी

 

कोरबा निगम के पूर्व महापौर, पूर्व कटघोरा विधायक व संसदीय सचिव रहे भाजपा उम्मीदवार लखनलाल देवांगन भी सपत्नीक कुल चल-अचल संपत्ति मिलाकर 58 लाख 66 हजार 304 रुपए के मालिक हैं। श्री देवांगन के पास नगद 2 लाख 40 हजार रुपए तो पत्नी के पास 80 हजार रुपए है। लखनलाल के नाम पर स्टेट बैंक एमपी नगर, पंजाब नेशनल बैंक दर्री, इंडियन ओवरसीज बैंक छुरीकला, जिला सहकारी बैंक कटघोरा, बैंक ऑफ बड़ौदा टीपी नगर में संचालित खातों एवं तीन अलग-अलग बीमा पॉलिसी, 20 ग्राम सोना को मिलाकर कुल रकम 18 लाख 79 हजार 883 रुपए की चल संपत्ति है। इसी तरह पत्नी के पास 70 ग्राम सोना, 600 ग्राम चांदी, एक बीमा पॉलिसी एवं एकमात्र पंजाब नेशनल बैंक में संचालित खाता को मिलाकर कुल 8 लाख 16 हजार 421 रुपए की चल संपत्ति है। श्री देवांगन के नाम पर व संयुक्त स्वामित्व भूमि में हिस्सा के आधार पर ग्राम छुरीकला, ग्राम धनगांव, ग्राम दर्रीखार, पुनर्वास ग्राम कोहडिय़ा, दर्री बस्ती नगोईखार में पुश्तैनी मकान कुल बाजार मूल्य 23 लाख 10 हजार रुपए है। पत्नी के नाम पर ग्राम चोरभट्ठी, खम्हारडीह रायपुर में हाऊसिंग बोर्ड निर्मित एक फ्लैट कुल बाजार मूल्य 8 लाख 60 हजार रुपए बताई गई है।

Affidavit-1698398422

जयसिंह पर 9 आपराधिक मामले, पर लखन के खाते में शून्य

जयसिंह ने 9 अपराधिक मामलों की जानकारी दी है, जिनमे से 2 को न्यायालय ने निरस्त कर दिया है। 7 मामलों में थाने के द्वारा खात्मा हेतु चाक करने का जिक्र है। उनकी आय का स्त्रोत भूमि किराया है। लखनलाल देवांगन के विरुद्ध कोई आपराधिक प्रकरण दर्ज अथवा लंबित नहीं है। उनकी आय का स्त्रोत कृषि व सब्जी व्यवसाय से है। दोनों ने किसी भी तरह का कर्ज लिया व दिया नहीं है। लखन देवांगन के पास 12 बोर की लायसेंसी बंदूक एवं एक अवर्जित 32 रिवाल्वर है।