Sunday, March 29, 2026
Home पुलिस कोरबा: IG के ऑनलाइन समीक्षा के बाद अब SP ने ली क्राइम...

कोरबा: IG के ऑनलाइन समीक्षा के बाद अब SP ने ली क्राइम मीटिंग… कहा महिला संबंधी अपराधों के त्वरित हो निराकरण…

363

कोरबा। बिलासपुर रेंज के आईजी के ऑनलाइन लॉ एंड ऑर्डर की समीक्षा के बाद अब कोरबा कप्तान ने भी क्राइम मीटिंग ली है। बैठक में उन्होंने सख्त हिदायत देते हुए कहा कि महिला संबंधी अपराध का त्वरित निराकरण करें

बता दें कि पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने जिले के सभी थाना चौकी प्रभारियों का क्राइम मीटिंग लेकर लंबित अपराध , चालान , शिकायत एवं मर्ग प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिया है। उन्होंने वर्षा ऋतु में छोटे-मोटे नदी नालों में जलभराव की स्थिति एवं डुबान क्षेत्रों का सर्वेक्षण कर आपातकालीन व्यवस्था सुनिश्चित करने, राहत एवं बचाव हेतु पूर्व कार्य योजना तैयार करने का निर्देश दिया। बैठक में वे मुख्यमंत्री के संभावित दौरे के दौरान जिले में शांति सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ रखने ,
गुंडे बदमाशों एवं असामाजिक तत्वों पर लगातार प्रभावी कार्यवाही करने का निर्देश दिया है। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक योगेश साहू, नगर पुलिस अधीक्षक दर्री एसडीओपी कटघोरा ईश्वर त्रिवेदी के साथ सभी थाना चौकी के प्रभारी उपस्थित थे ।