Wednesday, March 25, 2026
Home पुलिस कोरबा News: छत पर काम करती महिला को लगा करंट, 30 फीट...

कोरबा News: छत पर काम करती महिला को लगा करंट, 30 फीट ऊंचाई गिरी मौत

401

कोरबा। CG News: जिले के मुड़ापार में नवनिर्माण मकान पर काम करते समय 30 फीट ऊपर से गिरने से मजदूर की मौत हो गई। मामला मानिकपुर चौकी का बताया जा रहा है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है।

जानकारी के अनुसार, मृतिका 40 वर्षीय सुलोचना बाई निवासी भैसमा नवनिर्माण मकान पर काम कर रही थी। इसी दौरान छत पर काम के दौरान करंट लगने से महिला 30 फीट नीचे गिर गई। जिससे उसकी मौत हो गई। मृतिका बहू और बेटे के साथ मजदूरी कर रही थी।