Thursday, April 23, 2026
Home कोरबा कोसाबाड़ी मंडल में युवा मोर्चा को नया नेतृत्व, निहाल सोनी बने मंडल...

कोसाबाड़ी मंडल में युवा मोर्चा को नया नेतृत्व, निहाल सोनी बने मंडल अध्यक्ष

43

The Duniyadari: कोसाबाड़ी। भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा में संगठनात्मक नियुक्ति करते हुए निहाल सोनी को कोसाबाड़ी मंडल का अध्यक्ष बनाया गया है। उनकी नियुक्ति से मंडल के युवाओं और कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर देखी जा रही है।

कार्यकर्ताओं का कहना है कि निहाल सोनी के नेतृत्व में कोसाबाड़ी मंडल में संगठन को नई मजबूती मिलेगी और युवा मोर्चा की गतिविधियां और सक्रिय होंगी। उनके अध्यक्ष बनने से युवाओं में उत्साह का माहौल है और पार्टी को भी इसका लाभ मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

निहाल सोनी ने इस जिम्मेदारी के लिए जिले और प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा दी गई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा के साथ निभाते हुए अधिक से अधिक युवाओं को संगठन से जोड़कर पार्टी को मजबूत बनाने का प्रयास करेंगे।