Friday, March 29, 2024
Homeसामाजिकखगोलीय घटनाः आज थोड़ी ही देर में आसमान पर दिखेगा अदभूत नजारा,...

खगोलीय घटनाः आज थोड़ी ही देर में आसमान पर दिखेगा अदभूत नजारा, एक सीध में होंगे सौर मंडल के 5 ग्रह, जानें किस समय दिखेगा

रायपुर/नई दिल्ली। Astronomical event: आप अगर खगोलीय घटनाओं में रुचि लेते हैं तो जल्द ही आसमान में आपको एक अद्भुत खगोलीय घटना देखने को मिल सकती है। 28 मार्च को आसमान में एक दुर्लभ चमत्कार होने वाला है जो आमतौर पर बहुत कम दिखाई देता है।

Astronomical event: आज रात यानि 28 मार्च को हमारे सौर मंडल के 5 ग्रह एक सीधी रेखा में दिखाई देंगे और इन पांच ग्रहों को आप धरती से सीधे देख सकेंगे। स्टारवॉक की रिपोर्ट के मुताबिक 28 मार्च को बुधए शुक्रए मंगलए बृहस्पति और यूरेनस 50 डिग्री के एक छोटे से क्षेत्र में मिलेंगे।

0-जानें किस समय दिखेगा ये नजारा

Astronomical event: रिपोर्ट के मुताबिक आसमान में ये दुर्लभ घटना 28 मार्च की शाम को सूरज ढलते के साथ ही दूरबीन से देखी जा सकती है। खगोल वैज्ञानिकों के मुताबिक 5 ग्रहों में शुक्र सबसे चमकीला नजर आने की संभावना है।

Astronomical event: बुध और बृहस्पति को क्षितिज के पास देखा जा सकता है। इस दौरान बहुत अधिक दूरी होने के कारण यूरेनस को देख पाने में मुश्किल हो सकती है। मंगल और चंद्रमा काफी पास नजर आएंगे।

0-Astronomical event: शुक्र और बृहस्पति दिखेंगे ज्यादा चमकदार

Astronomical event: एडिनबर्ग विश्वविद्यालय के शोधकर्ता बेथ बिलर के मुताबिक शुक्र और बृहस्पति दोनों की चमक ज्‍यादा है, इसलिए इन दोनों ग्रहों को आसानी से खोजा जा सकेगा। 28 मार्च को होने वाली खगोलीय घटना को वृहद ग्रह संरेखण के रूप में जाना जाता है। 5 से 6 ग्रह एक ही समय में सूर्य के एक तरफ के करीब होते हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments