The Duniyadari: Raipur– Police उपायुक्त पश्चिम जोन के निर्देश पर मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। आमानाका थाना पुलिस ने अटारी रोड स्थित डीआरजी ट्रांसपोर्ट के सामने खड़े एक ट्रेलर से अफीम और डोडा बरामद किया है। इस मामले में ट्रेलर चालक को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुलिस को सूचना मिली थी कि टेलर क्रमांक PB 05 AB 9313 अटारी रोड पर खड़ा है और चालक के पास मादक पदार्थ अफीम और डोडा है जिसे वह बेचने की फिराक में है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस उपायुक्त पश्चिम संदीप पटेल के मार्गदर्शन, एडीसीपी राहुल देव शर्मा और एसीपी पुरानी बस्ती देवांश राठौर के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी आमानाका को कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
टीम ने मौके पर पहुंचकर मुखबिर के बताए वाहन की घेराबंदी की। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम बलराम सिंह पिता धरम सिंह, उम्र 55 साल, निवासी खानोवाल थाना अजनाला जिला अमृतसर पंजाब बताया। वर्तमान में वह हीरापुर ज्ञान भारती स्कूल के पास जनता क्वार्टर मकान नंबर 1026, थाना कबीर नगर रायपुर में रह रहा था।
वाहन और आरोपी की तलाशी में ट्रेलर से अफीम और डोडा बरामद हुआ। आरोपी से पूछताछ जारी है। पुलिस फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंकेज के आधार पर इस नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों का पता लगा रही है। मामले में End-to-End कार्रवाई की जा रही है।















