Monday, May 25, 2026
Home Breaking खाद्य सुरक्षा मानकों के बारे में जागरूकता बढ़ाने रसोइयों व प्रभारी शिक्षकों...

खाद्य सुरक्षा मानकों के बारे में जागरूकता बढ़ाने रसोइयों व प्रभारी शिक्षकों को दिया प्रशिक्षण

146

The Duniyadari: बीजापुर– नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन के आदेशानुसार बीजापुर जिले के कलेक्टर संबित मिश्रा के निर्देशन में जिले के सभी 04 विकासखण्डों बीजापुर, भैरमगढ़, उसूर तथा भोपालपट्टनम में प्राथमिक तथा माध्यमिक शालाओं में मध्यान्ह भोजन बनाने वाले रसोईयों एवं मध्यान्ह भोजन के प्रबंधन में लगे प्रभारी शिक्षकों हेतु फूड सेफ्टी ट्रेनिंग एंड सर्टिफिकेशन का आयोजन किया गया।

मध्याह्न भोजन योजना, भारत सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है जिसके अन्तर्गत पूरे देश प्रदेश के प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों के शालेय बच्चों को साफ, स्वच्छ तथा स्वास्थ्यवर्द्धक भोजन की उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एफएसएसएआई के तत्वाधान में इस प्रशिक्षण का आयोजन किया गया था।

इस प्रशिक्षण में खाद्य सुरक्षा और मानकों के बारे में जागरूकता बढ़ाते हुए खाना बनाने के लिए कच्ची सामग्री के क्रय, रखरखाव, भण्डारण, उपयोग करने के पूर्व एक्सपायरी तिथि की जांच, खाना बनाने के पूर्व एवं खाना बनाते समय व परोसते समय बरती जाने वाली सामान्य सावधानियों, ऐसी आदतें जो खाद्य सुरक्षा में जोखिम पैदा करते हैं, तथा खाद्य जनित बीमारियों के जोखिम को कम करने के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। जिससे छात्रों के लिए एक सुरक्षित और स्वस्थ खाद्य वातावरण सुनिश्चित होगा।

प्रशिक्षण में बीजापुर जिले के चारों विकासखण्डों के लगभग 400 प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण का लाभ लिया। यह प्रशिक्षण खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग तथा शिक्षा विभाग के समन्वय से आयोजित किया गया था। प्रशिक्षण के पश्चात् सभी प्रशिक्षुओं को एफएसएसएआई के माध्यम से प्रमाण पत्र भी प्रदान किया जावेगा।