Tuesday, October 20, 2026
Home छत्तीसगढ़ खुटगांव में हत्याकांड से सनसनी, बहन से मिलने आया युवक नहीं लौटा...

खुटगांव में हत्याकांड से सनसनी, बहन से मिलने आया युवक नहीं लौटा घर

205

The Duniyadari : बहन से मिलने आया युवक बना हत्या का शिकार

खुटगांव। खुटगांव थाना क्षेत्र में गुरुवार की रात एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि युवक अपनी बहन से मिलने गांव आया था, लेकिन रास्ते में कुछ युवकों ने उसे रोक लिया और विवाद बढ़ने पर लाठी-डंडों से उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी।

गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

थाना प्रभारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आपसी रंजिश की बात सामने आई है। पुलिस ने संदिग्ध युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि युवक की हत्या साजिशन की गई है।