Tuesday, March 3, 2026
Home छत्तीसगढ़ गणतंत्र दिवस 2023: छत्‍तीसगढ़ के एडीजी विवेकानंद को राष्‍ट्रपति पुलिस पदक, दुर्ग...

गणतंत्र दिवस 2023: छत्‍तीसगढ़ के एडीजी विवेकानंद को राष्‍ट्रपति पुलिस पदक, दुर्ग एसपी अभिषेक पल्लव सहित सात को पुलिस मेडल

227

रायपुर। छत्‍तीसगढ़ पुलिस के पुलिस अधिकारियों को कर्मचारियों को राष्‍ट्रपति के विशिष्‍ट और सराहनीय सेवा पदक से नवाजा गया है। इसमें एडीजी विवेकानंद विशिष्‍ट सेवा के लिए राष्‍ट्रपति पुलिस पदक से नवाजा जाएगा। वहीं दुर्ग के पुलिस अधीक्षक अभिषेक पल्लव को बहादुरी के लिए पुलिस मेडल से सम्मानित किया जाएगा।

इसके अलावा पुलिस की वीरता पदक लिस्‍ट में इंस्पेक्टर वैभव मिश्रा, एसआई अश्विनी सिन्हा, एसआई उत्तम कुमार, एसआई यशवंत श्याम, हेड कांस्टेबल उसारू राम कोर्राम, एपीसी कृशपाल सिंह कुशवाहा का नाम शामिल है। कुशवाह को यह पदक मरणोपरांत दिया जा रहा है।

0.50 से अधिक पुलिस अधिकारियों-जवानों को पुलिस वीरता और विशिष्ट सेवा पदक सम्मान

इस अवसर पर 50 से अधिक पुलिस अधिकारियों-जवानों को विभिन्न पदकों और पुरुस्कारों से सम्मानित किया जाएगा। नक्सल प्रभावित जिलों में नक्सलियों के विरूद्ध अदम्य साहस एवं वीरता का परिचय देने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्रपति का ‘पुलिस वीरता पदक से अलंकृत किया जाएगा।

वहीं, उत्कृष्ट सेवा लिए राष्ट्रपति का ‘विशिष्ट सेवा पदक से भी पुलिस अधिकारियों और जावानों को सम्मानित किया जाएगा। आपदा राहत एवं बचाव कार्य में उल्लेखनीय कार्य करने वाले सैनिकों को नागरिक सुरक्षा पदक से अलंकृत किया जाएगा।

पुलिस प्रशिक्षण कार्य में उल्लेखनीय कार्य करने वाले प्रशिक्षकों को ‘यूनियन होम मिनिस्टर मेडल से अलंकृत किया जाएगा। इसी तरह बहादुरीपूर्ण कार्य करने के लिए दो बच्चों को भी 15 हजार रुपये एवं प्रशंसा पत्र और वीरता पदक प्रदान किया जाएगा।