Tuesday, March 10, 2026
Home Breaking गायक कन्हैया मित्तल कांग्रेस में होंगे शामिल!, BJP को लगा बड़ा झटका,...

गायक कन्हैया मित्तल कांग्रेस में होंगे शामिल!, BJP को लगा बड़ा झटका, लोकसभा चुनाव में ‘जो राम को लाए हैं, हम उनको लाएंगे…’ गाना गाया था

175

हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी को झटका लगने का दौर जारी है। पहले टिकट कटने से नाराज कई बड़े नेताओं ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद जाने-माने रेसलर विनेश फोगाट (Vinesh Phogat) और बजरंग पूनिया (Bajrang Punia) ने कांग्रेस का दामन थामकर भाजपा के लिए हरियाणा में मुसीबत खड़ी दी है। अब खबर है कि जाने-माने गायक कन्हैया मित्तल कांग्रेस (Congress) में शामिल हो सकते हैं। अगर कन्हैया मित्तल कांग्रेस में शामिल होंगे तो यह बीजेपी के लिए एक बड़ा सदमा होगा।

बता दें कि लोकसभा चुनाव से पहले अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर लोकार्पण के दौरान कन्हैया मित्तल ने ‘जो राम को लाए हैं, हम उनको लाएंगे…’ (Jo Ram Ko Laye Hain Hum Unko Layenge) गाना गाया था। उनका ये गाने उस समय खूब सुर्खियां बटोरी थी।

अंदरूनी खबर है कि खबर है कि कन्हैया मित्तल टिकट नहीं मिलने से बीजेपी से नाराज हैं।लेकिन टिकट ना मिलने से बेहद नाराज है। अब कन्हैया मित्तल कांग्रेस के संपर्क में बताए जा रहे हैं। कन्हैया ने कहा कि कांग्रेस के लिए हमेशा मेरे दिल में सॉफ्ट कॉर्नर रहा है। मेरे मन में कांग्रेस है। बीजेपी ने फैलाया कि मैं उनके के लिए गाना गाता हूं।