Monday, November 9, 2026
Home Breaking प्लांट में बड़ा हादसा: 3 श्रमिकों की मौत…

प्लांट में बड़ा हादसा: 3 श्रमिकों की मौत…

294

सरगुजा– पहले जलता हुआ कोयला अंगारा बनकर और उसके ठीक बाद कुछ ही मिनटों में भारी भरकम बायलर जोर की आवाज के साथ नीचे आ गिरा। दहकता अंगारा और बायलर की चपेट में आने से तीन श्रमिक की मौके पर ही मौत हो गई है।

भारी भरकम बायलर और कोयले की आग के नीचे चार से पांच श्रमिकों के दबे होने कीआशंका जताई जा रही है। बहरहाल प्लांट में राहत व बचाव का कार्य चल रहा है। गंभीर रूप से घायल एक मजदूर को अंबिकापुर के मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है।

घटना बतौली ब्लाक के ग्राम सिलसिला में मां कुदरगढ़ी एलुमिना हाइड्रेट प्लांट का संचालन किया जा रहा है। रविवार को यहां बड़ा हादसा हो गया। बाक्साइट से एलुमिना बनाने के लिए उपयोग में लाए जाने वाला बायलर के गिर जाने के कारण दो श्रमिक की मौके पर ही मौत हो गई है।

इलाज के दौरान एक की मौत अस्पताल में हो गई है। वहीं गंभीर रूप से घायल एक श्रमिक को संभागीय मुख्यालय अंबिकापुर के मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। प्लांट में काम करने वाले श्रमिकों का कहना है कि बायलर के नीचे चार से पांच श्रमिकों के फंसे होने की आशंका है।