The Duniyadari: रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस को आज 859 नए अधिकारी मिले, जिन्होंने प्रशिक्षण पूर्ण कर सेवा के लिए कदम बढ़ाया। नेताजी सुभाष चंद्र बोस राज्य पुलिस अकादमी में आयोजित दीक्षांत समारोह में विष्णुदेव साय और विजय शर्मा शामिल हुए।
समारोह के दौरान मुख्यमंत्री और गृहमंत्री ने परेड का निरीक्षण कर सलामी ली। प्रशिक्षण पूरा करने वाले अधिकारियों में सूबेदार, उप निरीक्षक और प्लाटून कमांडर शामिल हैं। इस मौके पर नवप्रशिक्षित अधिकारियों को कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और जनसेवा के मूल्यों के साथ कार्य करने का संदेश दिया गया।
गृहमंत्री विजय शर्मा ने नवचयनित अधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी प्रतिबद्धता और समर्पण से प्रदेश की कानून व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी। वहीं, समारोह में मौजूद अधिकारियों और प्रशिक्षकों ने भी इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया।
प्रशिक्षण पूरा कर निकले ये सभी अधिकारी जल्द ही प्रदेश के विभिन्न जिलों में अपनी सेवाएं देंगे और सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में अहम भूमिका निभाएंगे।















