Sunday, April 26, 2026
Home Breaking फिर प्रेमी जोड़े की आत्महत्या, दूसरे दिन मिली सनसनीखेज घटना

फिर प्रेमी जोड़े की आत्महत्या, दूसरे दिन मिली सनसनीखेज घटना

35

The Duniyadari: महासमुंद जिले में लगातार दूसरे दिन प्रेमी जोड़े की आत्महत्या का मामला सामने आने से इलाके में हड़कंप मच गया है। ताजा मामला पिथौरा थाना क्षेत्र का है, जहां एक युवक और युवती ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।

प्राथमिक जानकारी के अनुसार, मृत युवती खल्लारी थाना क्षेत्र के धरमपुरा गांव की रहने वाली बताई जा रही है, जबकि युवक पटेवा थाना क्षेत्र का निवासी बताया गया है। दोनों के शव फांसी के फंदे पर लटके मिले, जिसके बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

मौके से मिली जानकारी के अनुसार युवती के हाथ में गोदने के जरिए “अंकिता” नाम लिखा हुआ मिला है। वहीं घटनास्थल से बरामद आधार कार्ड के आधार पर युवती को नाबालिग बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस अभी इस संबंध में आधिकारिक पुष्टि करने में जुटी हुई है।

घटना के पीछे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। उल्लेखनीय है कि एक दिन पहले भी जिले में इसी तरह प्रेमी जोड़े द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटना सामने आई थी, जिससे क्षेत्र में दहशत और चर्चा का माहौल बना हुआ है।