Wednesday, April 22, 2026
Home Breaking कोरबा में कथा से ज्यादा चर्चा भक्तों के विवाद की, मुलाकात को...

कोरबा में कथा से ज्यादा चर्चा भक्तों के विवाद की, मुलाकात को लेकर बढ़ा तनाव, हाथापाई तक पहुंचा मामला

54

The Duniyadari: कोरबा- शहर में इन दिनों पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की हनुमंत कथा चल रही है, लेकिन धार्मिक आयोजन से अधिक चर्चा अब भक्तों के बीच हुए विवाद को लेकर हो रही है। बताया जा रहा है कि बाबा से मुलाकात और सोशल मीडिया रील बनाने को लेकर शुरू हुआ विवाद देर रात हाथापाई में बदल गया।

जानकारी के अनुसार, हनुमंत कथा के लिए कोरबा पहुंचे पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री कटघोरा के अग्रसेन भवन में ठहरे हुए हैं। रविवार देर रात विश्व हिंदू परिषद से जुड़े अमरजीत सिंह अपने समर्थकों के साथ उनसे मिलने पहुंचे थे। इसी दौरान वहां मौजूद जमीन कारोबारी बसंत अग्रवाल के समर्थकों ने मुलाकात को लेकर आपत्ति जताई और उन्हें रोक दिया।

मुलाकात को लेकर शुरू हुई बहस कुछ ही देर में तीखी नोकझोंक में बदल गई। दोनों पक्षों के बीच कहासुनी बढ़ने के बाद धक्का-मुक्की शुरू हो गई और मामला हाथापाई तक पहुंच गया। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर स्थिति को संभाला।

घटना की जानकारी सामने आते ही सोशल मीडिया पर यह मामला तेजी से वायरल हो गया। अब शहर में कथा से ज्यादा चर्चा इस विवाद को लेकर हो रही है।

इस मामले में कटघोरा थाना प्रभारी डीएन तिवारी ने बताया कि आपसी विवाद की सूचना मिली है, लेकिन अभी तक किसी भी पक्ष ने औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई है। शिकायत मिलने पर जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।