Thursday, June 11, 2026
Home Breaking चलती ट्रेलर में लगी भीषण आग, चालक की सतर्कता से टला बड़ा...

चलती ट्रेलर में लगी भीषण आग, चालक की सतर्कता से टला बड़ा हादसा

3

The Duniyadari: KORBA-कुसमुंडा मुख्य मार्ग पर बरमपुर मोड़ के समीप बुधवार रात एक ट्रेलर में अचानक आग भड़क उठी। घटना उस समय हुई जब 18 चक्का ट्रेलर कोरबा से कुसमुंडा की ओर जा रही थी। वाहन के केबिन से अचानक धुआं और चिंगारियां निकलने लगीं, जिसके बाद आग तेजी से फैल गई।

स्थिति को भांपते हुए चालक ने तुरंत ट्रेलर को सड़क किनारे रोक दिया और सुरक्षित नीचे उतर गया। कुछ ही मिनटों में आग ने पूरे केबिन को अपनी चपेट में ले लिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग को जानकारी दी गई।

मौके पर पहुंची पुलिस ने यातायात को नियंत्रित किया, जबकि एसईसीएल कुसमुंडा की दमकल टीम ने आग बुझाने का कार्य शुरू किया। आग की लपटें केबिन से आगे बढ़कर ट्रेलर के टायरों तक पहुंच गई थीं, जिससे बड़ा नुकसान होने की आशंका बढ़ गई थी।

दमकल कर्मियों की तत्परता से आग पर काबू पा लिया गया और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण तकनीकी खराबी या शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।