Tuesday, September 22, 2026
Home Breaking चाकू लेकर घूमते युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

चाकू लेकर घूमते युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

237

रायपुर– कबीर नगर इलाके में पुलिस ने चाकू लेकर घूमते युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि बीती रात्रि 10:00 बजे लगभग थाना कबीर नगर पुलिस द्वारा जरवाय तालाब के पास बैठे एक व्यक्ति जो सिगरेट पी रहा था जिसे तलाशी लेने पर अपने कमर के पास एक लोहे का धारदार चाकू छिपाकर रखे मिला था.

जिसे नाम पता पूछने पर अपना नाम सोहेल खान पिता स्व. सुल्तान खान उम्र 19 वर्ष साकिन जरवाए BSUP कॉलोनी थाना कबीर नगर रायपुर का रहने वाला बताया।

आरोपी के कब्जे से एक लोहे का धारदार चाकू जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर आरोपी के विरूद्ध थाना कबीर नगर में अपराध क्रं 217/2024 धारा 25 आर्म्स एक्ट अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।

नाम आरोपी – सोहेल खान पिता स्व. सुल्तान खान उम्र 19 वर्ष साकिन जरवाए BSUP कॉलोनी थाना कबीर रायपुर।

जप्ती– लोहे का धारदार चाकू