Saturday, November 14, 2026
Home गरियाबंद गरियाबंद में भीषण सड़क हादसा: खेत में जा घुसी बाइक, युवक की...

गरियाबंद में भीषण सड़क हादसा: खेत में जा घुसी बाइक, युवक की मौके पर मौत

5

The Duniyadari: अमलीपदर-ध्रुवागुड़ी मार्ग पर मचा हड़कंप, मृतक की शिनाख्त में जुटी पुलिस

गरियाबंद। जिले में अमलीपदर-ध्रुवागुड़ी सड़क पर शनिवार को एक दर्दनाक दुर्घटना में बाइक सवार युवक की जान चली गई। हाथी बंद के समीप युवक की बाइक अचानक सड़क से उतरकर खेत में जा पहुंची। टक्कर इतनी गंभीर थी कि युवक को संभलने का मौका तक नहीं मिला और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।

हादसे का पता उस समय चला, जब रास्ते से गुजर रहे लोगों की नजर खेत में पड़ी क्षतिग्रस्त बाइक और युवक पर गई। स्थानीय लोगों ने बिना देर किए पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही अमलीपदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की।

पुलिस ने शव को पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। बाइक के पंजीयन नंबर के जरिए युवक के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई, इसकी भी जांच की जा रही है।