न्यूज डेस्क। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दो लड़कियां झगड़ती दिखाई दे रही हैं। चाय की दुकान पर दो लड़कियों के बीच पहले कहासुनी हुई और फिर मारपीट हो गई। वीडियो देखा जा सकता है कि एक लड़की, दूसरी को कुर्सी फेंककर मार रही है। यह वीडियो वायरल है।
वीडियो गोरखपुर के नौका विहार का बताया जा रहा है। खबरों की मानें तो एक लड़के को लेकर दो लड़कियों के बीच कहासुनी हो गई। इसके बाद दोनों लड़कियां मारपीट करने लगीं। एक लड़की ने कुर्सी से दूरी लड़की पर हमला कर दिया। एक के बाद एक कई कुर्सी उठाकर दूसरी लड़की पर फेंकने लगी। वहां खड़े कई लोग इस घटना को देख रहे थे।
Kalesh b/w Two girls at Chai tappri over a Guy near Nauka Vihar,Gorakhpur UP
pic.twitter.com/6TyEJectuV— Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) November 20, 2023
वीडियो में दिखाई दे रहा है कि यह मारपीट एक चाय के दुकान के पास हुई है। दावा किया जा रहा है कि यह मारपीट एक लड़के को लेकर हुई है। अब यह वीडियो X पर वायरल हो रहा है और लोग इस तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ लोग इस लड़ाई की आलोचना कर रहे हैं तो कुछ मजे ले रहे हैं।
एक ने लिखा, ‘कितना बदल गया गोरखपुर, दिल्ली नोएडा की तरह यहां भी लड़कियां एक लड़के लिए मारपीट कर रही हैं।’ एक ने लिखा, ‘ऐसी लड़कियों को तो घर में बंद करके रखना चाहिए, इन्हें सड़क पर निकलने कौन देता है?’ एक अन्य ने लिखा, ‘ये कैसी लड़कियां हैं जो लड़कों के लिए आपस में मारपीट कर लेती हैं।’