Wednesday, March 18, 2026
Home Breaking छत्तीसगढ़ के 7 पुलिस अधिकारियों को आईपीएस में पदोन्नति

छत्तीसगढ़ के 7 पुलिस अधिकारियों को आईपीएस में पदोन्नति

100

The Duniyadari: छत्तीसगढ़ राज्य पुलिस सेवा के 7 अधिकारियों को भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) में पदोन्नति दी गई है। इन अधिकारियों में पंकज चंद्रा, भावना पाण्डेय, विमल कुमार बैस, हरीश राठौर, वेदव्रत सिरमौर, राजश्री मिश्रा और श्वेता सिनहा शामिल हैं।

दिल्ली में 6 अगस्त को हुई विभागीय पदोन्नति समिति (डीपीसी) की बैठक में इन अधिकारियों को आईपीएस अवार्ड के लिए मंजूरी दी गई थी, जिसके बाद केंद्र सरकार ने अधिसूचना जारी कर दी है।

*नवनियुक्त आईपीएस अधिकारियों की सूची:*

1. पंकज चंद्रा

2. भावना पाण्डेय

3. विमल कुमार बैस

4. हरीश राठौर

5. वेदव्रत सिरमौर

6. राजश्री मिश्रा

7. श्वेता सिनहा

इन अधिकारियों की पदोन्नति से छत्तीसगढ़ पुलिस सेवा को और मजबूती मिलेगी और वे राज्य में पुलिस प्रशासन को और प्रभावी ढंग से संचालित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।