Friday, October 30, 2026
Home Breaking छत्तीसगढ़ दौरे पर शाह : बस्तर पंडुम समापन समारोह में होंगे...

छत्तीसगढ़ दौरे पर शाह : बस्तर पंडुम समापन समारोह में होंगे शामिल, स्थानीय जनप्रतिनिधियों और जवानों से करेंगे मुलाकात

285

The Duniyadari: रायपुर- केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के साथ बस्तर दौरे पर रहेंगे. इस दौरान मां दंतेश्वरी के दर्शन करने के साथ बस्तर पंडुम के समापन समारोह में शामिल होंगे. इसके अलावा बस्तर फाइटर के कमांडरों से भी मुलाकात करेंगे.

जारी कार्यक्रम के अनुसार, गृह मंत्री अमित शाह सुबह 10:50 बजे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के साथ राजधानी से दंतेवाड़ा के रवाना होंगे. दोपहर 12 बजे माता दंतेश्वरी के दर्शन करेंगे, एक बजे बस्तर पंडुम के समापन समारोह में शामिल होंगे. इसके बाद अमित शाह बीजापुर, सुकमा, दंतेवाड़ा, नारायणपुर के जनप्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे.

बस्तर दौरे के दौरान जवानों के साथ केंद्रीय गृह मंत्री भोजन करेंगे. शाम 4.15 बजे अमित शाह जगदलपुर से रायपुर पहुंचेंगे. शाम 5 बजे रायपुर में LWE पर विभागीय समीक्षा बैठक करेंगे. इसके बाद रात्रि 8 बजे रायपुर से दिल्ली के लिए रवाना होंगे.