Saturday, October 24, 2026
Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ में आधी आबादी बनाएंगी सरकार, 7.23 लाख मतदाता पहली बार वोट...

छत्तीसगढ़ में आधी आबादी बनाएंगी सरकार, 7.23 लाख मतदाता पहली बार वोट देंगे

424

नई दिल्ली/रायपुर। CG Politics: चुनाव आयोग ने सोमवार को देश के 5 राज्यों राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम में विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान कर दिया। छत्तीसगढ़ में 7 नवंबर और दूसरे चरण में 17 नवंबर को मतदान होगा। चुनाव परिणामों की घोषणा 3 दिसंबर को होगी।

 

 

CG Politics: चुनाव आयोग की तरफ से दिए गए आंकड़ों के मुताबिक छत्तीसगढ़ में कुल 2.03 करोड़ वोटर हैं। राज्य भर में महिला वोटरों की संख्या जहां 1.02 करोड़ हैं। वहीं, पुरुष वोटरों की संख्या 1.01 करोड़ हैं। जबकि 7.23 लाख मतदाता पहली बार वोट देंगे। ऐसे में यह तय है कि छत्तीसगढ़ में महिला वोटर ही पार्टियों की किस्मत तय करेंगी।