Tuesday, March 3, 2026
Home छत्तीसगढ़ छत्‍तीसगढ़ में कल से हड़ताल, टीचर्स एसोसिएशन का भी मिला समर्थन, स्‍कूलों...

छत्‍तीसगढ़ में कल से हड़ताल, टीचर्स एसोसिएशन का भी मिला समर्थन, स्‍कूलों में ठप रहेगी पढ़ाई

586

Strike in Chhattisgarh from tomorrow, Teachers Association also got support, studies will come to a standstill in schools

रायपुर। छत्‍तीसगढ़ में केंद्र के समान महंगाई भत्‍ते को लेकर 22 अगस्‍त से होने वाली कर्मचारी संगठनों की हड़ताल को टीचर्स एसोसिएशन ने भी अपना समर्थन दे दिया है।

छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के प्रांतीय पदाधिकारी प्रमोद भदौरिया, कमल किशोर रावत, सूर्यकांत सिन्हा जिलाध्यक्ष उदयप्रकाश शुक्ला सचिव नोहर साहू, महिला मोर्चा प्रकोष्ठ जिला प्रमुख शैनी रविंद्र ने बताया कि शिक्षक अपनी विभागीय मांगों के लिए भी लगातार सरकार से संघर्ष कर रहे हैं। सोमवार से हाेने वाली हड़ताल में छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन का भी समर्थन रहेगा।