Friday, March 6, 2026
Home Breaking छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय में भाजपा की बड़ी जीत, CM साय ने...

छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय में भाजपा की बड़ी जीत, CM साय ने ली प्रेससवार्ता

110

The Duniyadari: रायपुर- आज का दिन राजनीति के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ के इतिहास में स्वर्णाक्षरों से लिखा जाएगा। भारतीय जनता पार्टी को नगरीय निकाय चुनाव में ऐतिहासिक सफलता मिली है। यह प्रचंड जीत यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मोदी की गारंटी, तेरह महीने में हमारी सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों और भारतीय जनता पार्टी पर जनता के अटूट विश्वास की जीत है। इस ऐतिहासिक जीत के लिए प्रदेश की देवतुल्य जनता का सहृदय आभार।

नगरीय निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को मिली ऐतिहासिक जीत में अपना महती योगदान देने वाले पार्टी के शीर्ष नेताओं, माननीय मंत्रीगणों, सांसद-विधायक साथियों, पार्टी पदाधिकारियों एवं देवतुल्य कार्यकर्ताओं का हृदय से आभार।

मुख्यमंत्री होने के नाते मैं प्रदेश की देवतुल्य जनता को आश्वस्त करता हूं कि जिस तरह हम मोदी की गारंटी के सभी वादे को पूरा कर रहे हैं, ठीक उसी तरह अटल विश्वास पत्र के एक-एक वादे को हमारी सरकार पूरा करेगी।

छत्तीसगढ़ नगर निकाय चुनाव के नतीजे शनिवार को आ गए। राज्य के कुल 10 निगम, 49 नगरपालिका और 113 नगर पंचायतों पर 11 जनवरी को चुनाव हुए थे। BJP ने सभी 10 नगर निगम में जीत दर्ज की है। यहां कांग्रेस का सूफड़ा साफ हो गया। वही, राज्य की 49 नगर पालिकाओं में से भाजपा के खाते में 35 गई हैं। कांग्रेस ने 8 पर जीतीं। AAP ने बिलासपुर की बोधरी नगर पालिका में जीत दर्ज की। निकाय चुनाव में AAP की यह पहली जीत है। सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने पूर्व मेयर एजाज ढेबर की हार पर कहा कि जो जैसा करेगा वैसा भरेगा, जनता ने कांग्रेस को कह दिया है कि अब भी मौका है सुधर जाओ नहीं तो जनता सुधार देगी