Thursday, October 29, 2026
Home Breaking छत्तीसगढ़ में मानवता शर्मसार: किशोरी बेटी के साथ रेप, पिता गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ में मानवता शर्मसार: किशोरी बेटी के साथ रेप, पिता गिरफ्तार

301

The Duniyadari:बलरामपुर- छत्तीसगढ़ में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है, जहां कलयुग पिता ने खुद की 12 वर्षीय मासूम बेटी को हवस का शिकार बनाया. मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है. यह मामला बलरामपुर जिले के सनवाल क्षेत्र का है.

बताया जा रहा कि घर से दूर जाकर तालाब के किनारे पिता अपनी बेटी के साथ अनाचार कर रहा था. घटना की जानकारी तब लगी जब मासूम चिल्लाने लगी. इसके बाद मां ने बेटी को बचाने के लिए दौड़ा. मां की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी पिता को रिमांड में लेकर जेल भेज दिया है.