Thursday, October 22, 2026
Home Breaking छत्तीसगढ़ में रफ्तार का कहर, हादसे में युवक की मौके पर ही...

छत्तीसगढ़ में रफ्तार का कहर, हादसे में युवक की मौके पर ही मौत

325

The Duniyadari: छत्तीसगढ़ में रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है. बलरामपुर में बुधवार सुबह भीषण सड़क देखने को मिला. तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई. हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई. घटना वाड्रफनगर पुलिस चौकी क्षेत्र का है.

जानकारी के मुताबिक, अजगरा नाला के पास तेज रफ्तार में आ रही बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई. हादसे में युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. ग्रामीणों की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची. दुर्घटना के कारणों की जांच जारी है.

लखनपुर थाना क्षेत्र में आज सुबह सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि युवक अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई है. अंबिकापुर बिलासपुर मार्ग के सिंगिटाना के पास हादसा हुआ है. घटना के बाद राहगिरों की भीड़ लग गई.