Tuesday, April 28, 2026
Home Breaking छत्तीसगढ़ में शराब की नई कीमतें लागू, प्रीमियम विदेशी ब्रांड सस्ते, बियर...

छत्तीसगढ़ में शराब की नई कीमतें लागू, प्रीमियम विदेशी ब्रांड सस्ते, बियर महंगी

42

The Duniyadari: रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार के आबकारी विभाग ने प्रदेश में शराब की नई दरें जारी कर दी हैं। नई रेट लिस्ट के अनुसार महंगी विदेशी शराब के शौकीनों को राहत मिली है, जबकि बियर और कुछ मिड-रेंज ब्रांड्स की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है।

जारी आदेश के मुताबिक प्रीमियम और इम्पोर्टेड विदेशी शराब की कीमतों में करीब 1000 रुपये तक की कमी की गई है। इससे हाई-एंड ब्रांड्स पसंद करने वाले ग्राहकों को सीधा फायदा मिलेगा। माना जा रहा है कि इस कदम से प्रीमियम शराब बाजार में प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी और बिक्री में भी इजाफा हो सकता है।

वहीं दूसरी ओर बियर और कुछ मध्यम श्रेणी की शराब के दाम बढ़ाए गए हैं, जिससे आम उपभोक्ताओं की जेब पर असर पड़ सकता है। हालांकि, राज्य सरकार ने देशी शराब की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। देशी मदिरा पहले की तरह पुराने रेट पर ही उपलब्ध रहेगी।

आबकारी विभाग के आदेश के बाद नई दरें पूरे छत्तीसगढ़ में लागू कर दी गई हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि इस बदलाव से राज्य के राजस्व पर भी असर पड़ेगा और शराब बिक्री के पैटर्न में बदलाव देखने को मिल सकता है।