Friday, August 14, 2026
Home Breaking छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में महिलाओं के लिए DEO के 38 पदों पर भर्ती:...

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में महिलाओं के लिए DEO के 38 पदों पर भर्ती: 12 मई तक करें अप्लाई

53

The Duniyadari: ग्रेजुएशन+कंप्यूटर डिप्लोमा जरूरी; 28 जून को बिलासपुर-रायपुर में होगी लिखित परीक्षा, सैलरी 80,500 तक

The Duniyadari: रायपुर–  छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट, बिलासपुर ने महिलाओं के लिए डेटा एंट्री ऑपरेटर (DEO) के 38 पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन की आखिरी तारीख 12 मई 2026 है। इच्छुक अभ्यर्थी शाम 5 बजे तक आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन में गलती सुधारने के लिए 13 से 15 मई तक विंडो खुलेगी।

*पदों का विवरण*

कुल 38 पदों में अनारक्षित वर्ग के लिए 19, SC के 7, ST के 7 और OBC के 5 पद शामिल हैं। ऑनलाइन आवेदन 20 अप्रैल से शुरू हो चुके हैं।

*योग्यता*

आवेदन के लिए किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कंप्यूटर साइंस या संबंधित विषय में कम से कम द्वितीय श्रेणी से ग्रेजुएशन जरूरी है। या द्वितीय श्रेणी ग्रेजुएशन के साथ PGDCA या DOE से ‘O’ लेवल सर्टिफिकेट होना चाहिए। ऑपरेटिंग सिस्टम, ऑफिस एप्लिकेशन सूट का ज्ञान और हिंदी-अंग्रेजी टाइपिंग जानने वाले अभ्यर्थियों को प्राथमिकता मिलेगी।

*आयु सीमा*

1 जनवरी 2026 के आधार पर न्यूनतम आयु 21 साल और अधिकतम 30 साल तय है। आरक्षित वर्ग को नियमानुसार आयु में छूट मिलेगी।

*चयन प्रक्रिया और सैलरी*

चयन लिखित परीक्षा, स्किल टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर होगा। चयनित उम्मीदवारों को 25,300 से 80,500 रुपये प्रतिमाह वेतन मिलेगा। लिखित परीक्षा 28 जून रविवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक बिलासपुर और रायपुर में प्रस्तावित है।

*ऐसे करें आवेदन*  

1. छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।

2. DEO भर्ती के आवेदन लिंक पर क्लिक कर रजिस्ट्रेशन करें।

3. लॉगिन कर फॉर्म में सभी जानकारी भरें।

4. जरूरी दस्तावेज सही साइज में अपलोड करें।

5. फॉर्म चेक कर सबमिट करें और प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।