Monday, May 11, 2026
Home Breaking सीएम विष्णुदेव साय का आज का कार्यक्रम: महादेवघाट में करेंगे रुद्राभिषेक

सीएम विष्णुदेव साय का आज का कार्यक्रम: महादेवघाट में करेंगे रुद्राभिषेक

12

The Duniyadari: रायपुर-  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राजधानी में कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। सुबह साढ़े 10 बजे वे महादेवघाट स्थित हटकेश्वर नाथ मंदिर पहुंचकर रुद्राभिषेक करेंगे।

गुजरात के सोमनाथ मंदिर के 1000 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया है। सीएम साय महादेवघाट से ही इस कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखेंगे।

इसके बाद दोपहर ढाई बजे मुख्यमंत्री निवास में 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के टॉपर्स से मुलाकात करेंगे। मेधावी छात्रों को सीएम निवास आमंत्रित किया गया है। वहां वे छात्रों से संवाद कर उन्हें सम्मानित करेंगे।