Friday, October 30, 2026
Home Breaking जंगल में हाथी की मौत मामले में दो आरोपित गिरफ्तार

जंगल में हाथी की मौत मामले में दो आरोपित गिरफ्तार

300

The Duniyadari:बलरामपुर- जिले के रामानुजगंज फॉरेस्ट रेंज के छतवा गांव के जंगल में हाथी की मौत मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. मामले में दो आरोपी अब भी फरार है, जिनकी तलाश जारी है।

आरोपियों के खिलाफ वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। दरअसल, वन विभाग को गुरुवार को छतवा के जंगल में हाथी के मौत की सूचना मिली।

जिसके बाद मौके पर वन विभाग के कर्मचारी और अधिकारी पहुंचे और जांच शुरू की। हाथी के शव का पोस्टमार्टम में बाद प्रथम दृष्टया करंट लगने से मौत की वजह सामने आई. ग्रामीणों से पूछताछ में पता चला कि गांव के रहने वाले चार लोगों ने जंगली सुअर के शिकार के लिए करंट का तार बिछाया था।

हरि सिंह और परमेशवर सिंह से मामले को लेकर पूछताछ की गई. इस दौरान दोनों ने अपने अन्य दो साथियों के साथ मिलकर करंट लगाना कबूल किया. दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।