Thursday, April 16, 2026
Home Breaking जनगणना प्रशिक्षण से 19 कर्मचारी नदारद, निगम ने जारी किया नोटिस; मरीन...

जनगणना प्रशिक्षण से 19 कर्मचारी नदारद, निगम ने जारी किया नोटिस; मरीन ड्राइव चौक से अतिक्रमण हटाया

13

The Duniyadari: Raipur में जनगणना प्रशिक्षण में लापरवाही सामने आने के बाद रायपुर नगर निगम ने सख्त रुख अपनाया है। महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज और डिग्री गर्ल्स कॉलेज स्थित प्रशिक्षण केंद्रों में 19 प्रगणक और पर्यवेक्षक अनुपस्थित पाए गए।

जोन-4 की जोन कमिश्नर एवं जनगणना चार्ज अधिकारी डॉ. दिव्या चंद्रवंशी ने निगम आयुक्त विश्वदीप के निर्देश पर सभी अनुपस्थित कर्मचारियों को नोटिस जारी कर लिखित स्पष्टीकरण मांगा है। साथ ही चेतावनी दी गई है कि संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर संबंधितों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

वहीं दूसरी ओर, शहर में यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई भी की गई। जोन-3 क्षेत्र अंतर्गत तेलीबांधा मरीन ड्राइव चौक पर लंबे समय से हो रहे अतिक्रमण को हटाने के लिए विशेष अभियान चलाया गया। यह कार्रवाई जोन-3 जोन कमिश्नर प्रीति सिंह के मार्गदर्शन में नगर निवेश विभाग की टीम द्वारा तेलीबांधा थाना पुलिस के सहयोग से की गई।

अभियान के दौरान लगभग 18 अवैध ठेलों को जब्त किया गया। इसके अलावा करीब 30 दुकानों के सामने सड़क पर रखे कूलर, पंखे और अन्य सामान भी हटाकर जब्ती की कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई के बाद मरीन ड्राइव चौक पर यातायात सुचारु हुआ और आम लोगों को जाम की समस्या से राहत मिली।