Thursday, March 12, 2026
Home कोरबा Korba:जनपद उपाध्यक्ष बने विक्की नंद कुमार कंवर.. क्षेत्र का कर पायेंगे विकास...

Korba:जनपद उपाध्यक्ष बने विक्की नंद कुमार कंवर.. क्षेत्र का कर पायेंगे विकास या फंस जाएंगे जनपद के भंवर में…

512

कोरबा। जनपद पंचायत कोरबा के नए जनपद उपाध्यक्ष के विक्की उर्फ नन्द कुमार कंवर ने विजय हासिल की है। उनके उपाध्यक्ष बनते ही ग्रामीण कहने लगे है क्षेत्र का विकास कर पाएंगे या जनपद के भंवर में फंसकर रह जाएंगे? खैर यह तो भविष्य के गर्त में है। बहरहाल उनके उपाध्यक्ष बनते ही खेमे में हर्ष का माहौल ब्याप्त है।

 

बता दे कि राजनीति के राज को बखूबी समझने वाले अधिकारियों के भंवर में ग्रामीण जनप्रतिनिधि फंसते रहे है। नए जनपद उपाध्यक्ष के विजयी बनते ही उनके लिए भी यह यक्ष प्रश्न है । जनपद सदस्यो की नाराजगी के बाद उपाध्यक्ष पद की कुर्सी गंवा चुकी कौशिल्या वैष्णव ने फिर सदस्यो का विश्वास पाने चुनावी मैदान में ताल ठोकी थी लेकिन इस प्रतिष्ठापूर्ण चुनाव में नंद कुमार कंवर ने बाजी मारते 75 फीसदी मत हासिल कर जीत हासिल किया। कौशल्या को केवल 5 मत मिले जबकि नंद कुमार 17 मत हासिल कर कोरबा जनपद पंचायत का नया उपाध्यक्ष बन गए। इस दौरान 2 मत निरस्त हुए है। नंदकुमार के विजय होते ही समर्थको ने मिठाई बांट खुशियां जाहिर की।