Tuesday, November 24, 2026
Home छत्तीसगढ़ भिलाई क्राइमः ATM मशीन काट कर रकम उड़ाने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार,...

भिलाई क्राइमः ATM मशीन काट कर रकम उड़ाने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, आधी रात कुम्हारी के HDFC बैंक में रंग हाथों पकड़ाए

426

रायपुर/भिलाई। गैस कटर से बैकों के एटीएम काट कर रकम उड़ाने वाले 3 आरोपियों को कुम्हारी पुलिस ने रंगेहाथों गिरफ्तार किया है। आरोपितों की उम्र 17 से 18 साल बताई गई है। सभी मध्यप्रदेश के बालाघाट के रहने वाले हैं।

कुम्हारी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीती रात करीबन 2 बजे कुम्हारी टीआई सुधांशू बघेल, एएसआई मानसिंह सोनवानी, आरक्षक वेद प्रकाश वर्मा, राजकुमार सिंह, चालक यशवंत साहू रात पेट्रोलिंग पर निकले थे। इसी दौरान एचडीएफसी बैंक एटीएम में तीन युवक संदिग्ध अवस्था में दिखे।

कुम्हारी टीआई ने फौरन 112 की टीम को भी बुला लिया। पुलिस ने घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। तीनों गैस कटर से एटीएम काट रहे थे। दुर्ग एसपी डाक्टर अभिषेक पल्लव तीनों आरोपी बालाघाट मध्यप्रदेश के रहने वाले हैं।

तीनों बिना नंबर की मोटर साइकिल से कुम्हारी पहुंचे थे। रात 2 बजे तीनों मुंह में गमछा बांध कर एटीएम में घुसे थे। दुर्ग आईजी ने कुम्हारी टीआई की टीम को 10 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है।