Saturday, March 14, 2026
Home देश जम्मू-कश्मीर, पहलगाम ,चंदनवाड़ी में ITBP की बस खाई में गिरी, कई जवानों...

जम्मू-कश्मीर, पहलगाम ,चंदनवाड़ी में ITBP की बस खाई में गिरी, कई जवानों की मौत

253

ब्रेकिंग: जम्मू-कश्मीरके पहलगाम के चंदनवाड़ी में ITBP की बस खाई में गिरी, कई जवानों की मौत की आशंका
जम्मू। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को बड़ा हादसा हुआ है। पहलगाम के चंदनवाड़ी में आईटीबी के जवानों से भरी बस खाई में गिर गई। हादसे में कई जवानों के मारे जाने के आशंका है, जबकि कई घायल हुए हैं।
जानकारी के अनुसार, एक बस चंदनवाड़ी से पहलगाम आईटीबीपी जवानों को ले जा रही थी। ब्रेक फेल होने की वजह से बस खाई में गिर गई। बस में 39 जवान सवार थे। 37 जवान आईटीबीपी और दो जवान जम्मू कश्मीर पुलिस के थे। अभी घटना का पूरा विवरण नहीं मिल पाया है।