Sunday, September 13, 2026
Home Breaking जवानों को उड़ाने नक्सलियों ने बिछा रखे थे खतरनाक 5 सीरियल बम,...

जवानों को उड़ाने नक्सलियों ने बिछा रखे थे खतरनाक 5 सीरियल बम, CRPF टीम ने पहले ही खोद निकाला

268

The Duniyadari:बीजापुर- जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्र मुदवेंडी कैंप से 2-3 किमी दूरी पर नक्सलियों ने 5-5 किलो के 5 सीरियल बम बिछा रखे थे। गंगालूर थाना क्षेत्र में सर्चिंग के दौरान नक्सलियों के बिछाए सीरियल बम पर जवानों की नजर पड़ी, जिसके बाद तुरंत बम निरोधक दस्ता ने बमों को निष्क्रिय किया। यह सीरियल बम नक्सलियों द्वारा जवानों के वाहनों को निशाना बनाने के लिए लगाए थे।

बड़ी घटना टली

मुदवेंडी में सीआरपीएफ स्थापित हुए एक साल होने जा रहा है। यह इलाका घोर नक्सल प्रभावित इलाकों में जाना जाता है। जवानों की सक्रियता से बड़ी घटना टल गई तथा नक्सलियों के नापाक इरादे असफल हुए। गंगालूर थाना क्षेत्र का यह मामला है। पुलिस द्वारा इस मामले पर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।