Saturday, March 14, 2026
Home जशपुर जशपुर पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, आगडीह हवाई पट्टी पर राज्यपाल रमेन डेका...

जशपुर पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, आगडीह हवाई पट्टी पर राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया भव्य स्वागत

27

The Duniyadari : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के जशपुर आगमन पर आगडीह हवाई पट्टी पर भव्य और गरिमामय स्वागत किया गया। इस अवसर पर राज्यपाल रमेन डेका, झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, मंत्रीगण, जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

झारखंड के तीन दिवसीय प्रवास पर पहुंचीं राष्ट्रपति मुर्मू ने अपने सादगी भरे व्यवहार से एक बार फिर लोगों का दिल जीत लिया। एनआईटी जमशेदपुर के दीक्षांत समारोह में शामिल होने के बाद जब उनका काफिला लौट रहा था, तभी रास्ते में एक ऐसा दृश्य सामने आया जिसने पूरे माहौल को भावुक बना दिया।

आकाशवाणी चौक के पास सड़क किनारे खड़े बच्चे राष्ट्रपति को देखने के लिए उत्साह से हाथ हिला रहे थे। बच्चों की यह मासूम खुशी राष्ट्रपति से अनदेखी नहीं रह सकी। सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत आमतौर पर काफिला बीच रास्ते नहीं रुकता, लेकिन इस बार मानवीय संवेदना नियमों से आगे निकल गई।

राष्ट्रपति ने काफिला रुकवाया और वाहन से उतरकर सीधे बच्चों और महिलाओं के बीच पहुंच गईं। अचानक हुए इस आत्मीय पल से बच्चे खुशी से झूम उठे, वहीं मौजूद लोग इस दृश्य को देखकर भावुक हो गए। राष्ट्रपति का यह अपनापन और सहजता हर किसी के लिए यादगार बन गई।