Friday, April 24, 2026
Home Breaking अग्निवीर भर्ती 2026: आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 10 अप्रैल तक...

अग्निवीर भर्ती 2026: आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 10 अप्रैल तक करें अप्लाई

21

The Duniyadari: रायपुर। Indian Army में अग्निवीर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले युवाओं को राहत मिली है। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर अब 10 अप्रैल 2026 कर दी गई है। पहले आवेदन की अंतिम तिथि 1 अप्रैल निर्धारित थी। इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in⁠� पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

यह भर्ती प्रक्रिया 13 फरवरी 2026 से शुरू हुई थी। भर्ती के लिए 17 वर्ष 6 माह से 21 वर्ष तक आयु सीमा निर्धारित की गई है। विभिन्न पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता भी अलग-अलग रखी गई है, जिसमें 8वीं पास से लेकर स्नातक और डिप्लोमा धारक उम्मीदवार आवेदन करने के पात्र हैं।

जिले के युवाओं को आवेदन प्रक्रिया में सुविधा देने के लिए कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश पर ब्लॉक स्तर पर हेल्प डेस्क बनाए गए हैं। यहां अभ्यर्थियों को आवेदन से संबंधित जानकारी और मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके अलावा रोजगार कार्यालय, नगरीय निकाय, पॉलिटेक्निक कॉलेज, शासकीय महाविद्यालय, आईटीआई, जनपद पंचायत और नगर पंचायतों में भी सहायता की व्यवस्था की गई है।

यदि किसी अभ्यर्थी को आवेदन के दौरान किसी प्रकार की परेशानी होती है, तो वे रोजगार कार्यालय रायपुर में स्थापित सेना भर्ती हेल्प डेस्क से संपर्क कर सकते हैं।