Monday, October 12, 2026
Home रायपुर रायपुर में युवतियों के बीच सड़क पर भिड़ंत, बाल खींचकर मारपीट का...

रायपुर में युवतियों के बीच सड़क पर भिड़ंत, बाल खींचकर मारपीट का वीडियो वायरल; जांच में जुटी पुलिस

7
Screenshot

The Duniyadari: रायपुर। राजधानी रायपुर के रामनगर-गुढ़ियारी इलाके से युवतियों के बीच हुए विवाद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है। वीडियो में कुछ युवतियां आपस में उलझती और मारपीट करती दिखाई दे रही हैं। घटना के दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई, जबकि कुछ लोग बीच-बचाव कर विवाद शांत कराने की कोशिश करते नजर आए।

Screenshot

भीड़ के बीच होती रही हाथापाई

वायरल फुटेज में युवतियों के बीच धक्का-मुक्की और एक-दूसरे के बाल खींचने की तस्वीरें दिखाई देती हैं। आसपास मौजूद लोग इस घटनाक्रम को देखते रहे और कुछ ने उन्हें अलग करने का प्रयास किया। हालांकि, विवाद किस बात को लेकर शुरू हुआ और घटना कब की है, इसकी स्पष्ट जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

Screenshot

पुलिस कर रही वीडियो की पड़ताल

रामनगर चौकी पुलिस के मुताबिक, युवतियों के बीच मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। शुरुआती तौर पर वीडियो गणेश विसर्जन अथवा किसी जुलूस के दौरान का प्रतीत होता है। इसे रामनगर-गुढ़ियारी क्षेत्र का बताया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि इस संबंध में फिलहाल कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। मामले की वास्तविकता जानने के लिए वीडियो और घटनाक्रम की जांच की जा रही है।