Sunday, May 10, 2026
Home Breaking जिला न्यायालय बिलासपुर में राष्ट्रीय लोक अदालत के दौरान विशेष आयुर्वेद चिकित्सा...

जिला न्यायालय बिलासपुर में राष्ट्रीय लोक अदालत के दौरान विशेष आयुर्वेद चिकित्सा शिविर आयोजित

3

The Duniyadari: जिला न्यायालय (District Court) परिसर बिलासपुर, छत्तीसगढ़ में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के अवसर पर विशेष आयुर्वेद चिकित्सा परामर्श एवं उपचार शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध ख्यातिलब्ध चिकित्सक नाड़ीवैद्य डॉ. नागेंद्र नारायण शर्मा ने अपनी चिकित्सकीय सेवाएं प्रदान कीं।

शिविर के दौरान उन्होंने नाड़ी परीक्षण के माध्यम से लोगों का रोगोपचार किया तथा लोगों को उनकी प्रकृति के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही उन्होंने यह भी समझाया कि अपनी प्रकृति के अनुसार किस प्रकार का आहार-विहार अपनाकर स्वस्थ रहा जा सकता है।

इस अवसर पर नाड़ीवैद्य डॉ. नागेंद्र नारायण शर्मा के अलावा अश्विनी बुनकर, अरुण मानिकपुरी एवं कुश गुप्ता ने भी जिला न्यायालय परिसर बिलासपुर में आयोजित इस विशेष आयुर्वेद चिकित्सा परामर्श उपचार शिविर में उपस्थित होकर अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।