Sunday, May 10, 2026
Home Breaking कोरबा ब्रेकिंग : धारदार हथियार से युवक की हत्या, इलाके में फैली...

कोरबा ब्रेकिंग : धारदार हथियार से युवक की हत्या, इलाके में फैली सनसनी

4

The Duniyadari: कोरबाजिले के सीएसईबी चौकी क्षेत्र अंतर्गत वरकोहड़िया के पास एक युवक की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई।

मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान बारमपुर निवासी बसंत पटेल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि अज्ञात हमलावर ने धारदार हथियार से हमला कर उसकी हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

पुलिस ने शव का पंचनामा कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। वहीं हत्या किन कारणों से हुई, इसे लेकर पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है।

बताया जा रहा है कि मृतक शादीशुदा था और उसके दो बच्चे भी हैं। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। इलाके के लोग भी इस वारदात से स्तब्ध हैं।