Thursday, April 16, 2026
Home Breaking झाबू डैम राखड़ प्रबंधन में बड़ा खेल? लो-लाइन एरिया के नाम पर...

झाबू डैम राखड़ प्रबंधन में बड़ा खेल? लो-लाइन एरिया के नाम पर अनियमितता, शंकर इंजीनियरिंग और अधिकारियों पर सवाल

14

The Duniyadari: कोरबा क्षेत्र के झाबू डैम में राखड़ प्रबंधन को लेकर अब गंभीर आरोप सामने आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि “लो-लाइन एरिया” के नाम पर डैम से लगे महज 30–40 मीटर के दायरे में ही डैम से ऊंचाई तक राखड़ पट दिया गया, जो नियमों के विपरीत बताया जा रहा है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि यह कार्य बिना किसी बड़े स्तर की मिलीभगत के संभव नहीं है। उनका कहना है कि इतनी बड़ी मात्रा में राखड़ भराव कार्य अधिकारियों की जानकारी और सहमति के बिना नहीं किया जा सकता, जिससे विभागीय भूमिका भी संदेह के घेरे में आ गई है।

इस पूरे मामले में शंकर इंजीनियरिंग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं। आरोप है कि राखड़ सप्लाई और प्रबंधन के नाम पर बड़े स्तर पर अनियमितता की गई है, जिससे न केवल पर्यावरणीय खतरा बढ़ा बल्कि शासन को भी नुकसान पहुंचा।

हैरानी की बात यह भी है कि इतने गंभीर मामले के बावजूद प्रदूषण नियंत्रण विभाग अब तक मौन बना हुआ है। स्थानीय संगठनों का कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई, तो इसके गंभीर परिणाम सामने आ सकते हैं।

लोगों ने मांग की है कि:

• झाबू डैम में किए गए राखड़ भराव कार्य की उच्चस्तरीय जांच हो

• शंकर इंजीनियरिंग को दिए गए सभी ठेकों की समीक्षा की जाए

• संबंधित अधिकारियों की भूमिका की जांच कर जवाबदेही तय की जाए

• और 18 करोड़ रुपये के जुर्माने की वसूली सीधे दोषी अधिकारी व ठेकेदार से की जाए

एक संगठन ने यह भी चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो मामले को मुख्यमंत्री स्तर तक उठाया जाएगा।

अब देखना होगा कि प्रशासन इस गंभीर आरोपों वाले मामले में क्या कदम उठाता है और क्या वाकई जिम्मेदार लोगों पर कड़ी कार्रवाई होती है या नहीं।