Monday, March 16, 2026
Home Breaking ट्रेन में हादसा: ट्रेन से गिरकर पांच यात्रियों की मौत, रेलवे प्रशासन...

ट्रेन में हादसा: ट्रेन से गिरकर पांच यात्रियों की मौत, रेलवे प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची

78
Oplus_16908288

The Duniyadari: नई दिल्ली: मुंबई से लखनऊ जा रही पुष्षक ट्रेन में हादसा हुआ है. ट्रेन से गिरकर पांच यात्रियों की मौत हो गई है. सेंट्रल रेलवे का कहना है कि यह हादसा दिवा-कोपर रेलवे स्टेशन के बीच हुआ. सेंट्रल रेलवे का कहना है कि कुछ यात्री CSMT की ओर यात्रा कर रहे थे कि तभी वह ठाणे के मुंबई रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से गिर गए.

यात्रियों के गिरने की वजह अत्यधिक भीड़ बताई जा रही है. इस घटना की सूचना मिलने के बाद रेलवे प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची. घायलों को तुरंत पास के अस्पताल ले जाया गया. मामले की जांच की जा रही है. इस घटना से स्थानीय सेवाएं प्रभावित हुई हैं.

पुष्पक ट्रेन में बहुत भीड़ थी, जिस वजह से ये यात्री ट्रेन के दरवाजे पर लटककर यात्रा कर रहे थे. इस घटना के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. इनमें यात्रियों को ट्रेन से गिरते देखा जा सकता है. इन यात्रियों को ट्रैक से उठाया गया और प्लेटफॉर्म पर लाया गया. ये यात्री गंभीर रूप से घायल थे और इनके कपड़े फट गए थे.