Tuesday, April 7, 2026
Home Breaking ट्रैफिक नियम तोड़ना पड़ेगा महंगा, एएसपी मणिशंकर चन्द्रा की सख्त चेतावनी

ट्रैफिक नियम तोड़ना पड़ेगा महंगा, एएसपी मणिशंकर चन्द्रा की सख्त चेतावनी

118

The Duniyadari: धमतरी- धमतरी-रायपुर नेशनल हाईवे-30 पर लापरवाही की हद पार करने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो छाती गांव के पास का बताया जा रहा है, जहां कुछ युवक चलती कार की खिड़की से बाहर निकलकर स्टंट और डांस करते नजर आ रहे हैं।

वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि युवक चलती कार की विंडो से आधे शरीर को बाहर निकालकर खतरनाक अंदाज में डांस कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने न केवल अपनी जान जोखिम में डाली, बल्कि हाईवे पर चल रहे दूसरे वाहन चालकों के लिए भी बेहद खतरनाक हो सकता था।

यह वीडियो उसी रास्ते से गुजर रहे एक अन्य वाहन सवार ने रिकॉर्ड किया और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया, जिसके बाद यह तेजी से वायरल हो रहा है।