Friday, May 15, 2026
Home Breaking ठेका कर्मियों ने महिलाओं से की बदसलूकी, कोरबा में हुई मारपीट, तीन...

ठेका कर्मियों ने महिलाओं से की बदसलूकी, कोरबा में हुई मारपीट, तीन घायल; आरोपी फरार

144

The Duniyadari: कोरबा- कोरबा के आरएसएस नगर में कुछ ठेका कर्मियों ने जमकर बवाल किया। इस कॉलोनी में मनीष कुमार का अपने साथियों के साथ विवाद हुआ, जिसके बाद गाली-गलौज शुरू हो गई। इस पर नीचे रहने वाले नूतन राजवाड़े के परिवार की महिलाओं ने इस पर आपत्ति जताई।

महिलाओं ने जब गाली-गलौज से मना किया तो मनीष और उसके दोस्तों ने बदसलूकी की। इसके बाद मनीष और उसके साथियों ने डंडों और मुक्कों से नूतन राजवाड़े और संजय सिंह की पिटाई कर दी। दोनों ने अपना बचाव करने की कोशिश की, लेकिन मारपीट जारी रही। इस दौरान कुछ लोगों ने घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

इस मारपीट में तीन लोग घायल हो गए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है। पीड़ित पक्ष ने रात में ही मानिकपुर पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराई। यह मामला मानिकपुर पुलिस चौकी के आरएसएस नगर का है। जानकारी के मुताबिक, घटना रविवार रात लगभग 10 बजे की है। मनीष कुमार, जो बालको कंपनी में ठेका कर्मचारी है और आरएसएस नगर में किराए के मकान में रहता है।

उस रात उसका अपने साथियों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। मनीष का दोस्तों के साथ हुआ विवाद बढ़ गया और हंगामे में बदल गया। इसी बीच मनीष ने गाली-गलौज शुरू कर दी। मनीष के फ्लैट के नीचे नूतन राजवाड़े और संजय सिंह का परिवार रहता है। जब दोनों के परिवार ने मनीष के शोर-शराबे और गाली-गलौज पर आपत्ति जताई और उसे गाली-गलौज से मना किया। लेकिन उसके बाद भी वह अपनी हरकतों के बाज नहीं आ राह था।

इस दौरान मनीष ने उनकी बात मानने के बजाय महिलाओं के साथ भी बदसलूकी शुरू कर दी। जब नूतन राजवाड़े और संजय सिंह ने मनीष को रोकने की कोशिश की तो वो भड़क गया और उसने वहां अपने दोस्तों को बुलाया। इसके बाद वो और उसके दोस्तों ने नूतन राजवाड़े और संजय सिंह को डंडों और हाथ-मुक्कों से बेदम पीटा। इस दौरान नूतन और संजय अपना बचाव करते रहे, लेकिन उसके बावजूद मनीष और साथी उन पर डंडे बरसाते रहे। इस मारपीट में मारपीट में नूतन राजवाड़े, संजय सिंह और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गए।

इस दौरान वहां मौजूद कुछ लोगों ने घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीड़ित पक्ष ने रात में ही मानिकपुर पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराई। इस मामले में मुख्य आरोपी मनीष कुमार सहित उसके अन्य साथी घटना के बाद से फरार हैं।

कोरबा सीएसपी भूषण एक्का ने बताया कि मानिकपुर चौकी क्षेत्र के आरएसएस नगर में मारपीट की घटना सामने आई है। संजय सिंह की रिपोर्ट पर मनीष कुमार और उसके साथियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।