Thursday, June 18, 2026
Home Breaking डायल-112 के आरक्षक पर नशे में धुत युवक का हमला, सिर और...

डायल-112 के आरक्षक पर नशे में धुत युवक का हमला, सिर और आंख में आई गंभीर चोट

6
Oplus_16908288

The Duniyadari: Bilaspur- सिविल लाइन थाना क्षेत्र में देर रात एक पुलिसकर्मी पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घरेलू विवाद की सूचना पर पहुंची डायल-112 टीम के एक आरक्षक को नशे में धुत युवक ने डंडे से हमला कर घायल कर दिया। गंभीर रूप से घायल आरक्षक को उपचार के लिए सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, कुदुदंड इलाके में एक युवक अपने पिता के साथ विवाद कर रहा था। सूचना मिलने पर डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। पुलिसकर्मी परिवार के बीच चल रहे विवाद को शांत कर पिता को सुरक्षित करने की कोशिश कर रहे थे।

इसी दौरान आरोपी युवक पुलिस टीम से उलझ गया। विवाद बढ़ने पर उसने अचानक डंडा उठाकर ड्यूटी पर मौजूद आरक्षक पर हमला कर दिया। हमले में आरक्षक के सिर और आंख के पास गंभीर चोट लगी, जिसके बाद उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। घटना ने एक बार फिर ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मियों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।