Thursday, June 18, 2026
Home Breaking 23 जून को होगी साय कैबिनेट की बैठक, मानसून सत्र के एजेंडे...

23 जून को होगी साय कैबिनेट की बैठक, मानसून सत्र के एजेंडे पर होगा मंथन

8

The Duniyadari: Raipur– मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिपरिषद की महत्वपूर्ण बैठक 23 जून को आयोजित की जाएगी। बैठक में आगामी विधानसभा मानसून सत्र की तैयारियों और सरकार के विधायी एजेंडे पर विस्तार से चर्चा किए जाने की संभावना है।

जानकारी के अनुसार, 13 से 17 जुलाई तक प्रस्तावित विधानसभा के मानसून सत्र में सरकार कई महत्वपूर्ण विधेयक सदन में प्रस्तुत कर सकती है। इसके साथ ही अनुपूरक बजट से जुड़े प्रस्तावों पर भी कैबिनेट की मुहर लग सकती है।

बैठक में प्रदेश में किसानों के लिए खाद और बीज की उपलब्धता, खरीफ सीजन की तैयारियों, विभिन्न विभागों की प्रगति तथा जनहित से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों की समीक्षा भी की जाएगी। माना जा रहा है कि मानसून सत्र से पहले होने वाली यह बैठक सरकार की रणनीति तय करने के लिहाज से अहम होगी।